सेबी की बड़ी बैठक, बाजार के बदलेंगे नियम! पढ़िए पूरी अपडेट
सेबी की बोर्ड बैठक में अधिकारियों के हितों के टकराव, निवेशकों से जुड़े नियमों और बाजार सुधारों पर अहम फैसले हो सकते हैं। साथ ही एनसीडीईएक्स को म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म की मंजूरी मिली है। एनआरआई निवेशकों के लिए केवाईसी नियमों में ढील देने, शेयर बाजार में क्लोजिंग ऑक्शन सेशन शुरू करने की चर्चा की जाएगी।