उत्तर प्रदेश के 465 स्ववित्तपोषित स्कूलों में लगेंगे ताले, जानें बोर्ड ने क्यों खत्म की मान्यता
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में निष्क्रिय रहने वाले 465 स्ववित्तपोषित स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी है। नियमों के अनुसार दो वर्षों तक कक्षाएं न चलाने और परीक्षा में छात्र शामिल न करने पर यह कार्रवाई की गई है। सबसे अधिक स्कूल गाजीपुर में प्रभावित हुए हैं।