‘स्कूल ठीक करो’: नोएडा से सौरभ दास ने शुरू किया अभियान, युवाओं से बोले- अपने स्कूलों का ऑडिट करो
सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने नोएडा से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत स्कूलों का ऑडिट कर बच्चों को मिल रही शिक्षा और स्कूलों की जमीनी स्थिति का आकलन किया जाएगा। सौरभ दास ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से भी अपने आसपास के स्कूलों का ऑडिट कर अभियान से जुड़ने की अपील की है।