बीजेपी का झंडा उतारा, निर्दलीय नामांकन किया; अब संजयन त्रिपाठी ने थामी सपा की साइकिल, अखिलेश ने दिया टिकट
यूपी विधान परिषद चुनाव से पहले गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर सियासी समीकरण बदल गया है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज डॉ. संजयन त्रिपाठी ने सपा का दामन थाम लिया। इसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। कुछ दिन पहले ही संजयन ने भाजपा का झंडा हटाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।