रोहतक में रूह कंपा देने वाली वारदात: जलघर में मिली युवक की सिर कटी लाश, इलाके में फैला हड़कंप
हरियाणा के रोहतक जिले के इस्माईला गांव में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि अज्ञात हमलावरों ने कस्सी से काटकर उसकी हत्या की है।