सुबह 8 बजे घर से निकला शख्स, ठीक ढाई घंटे बाद रोहिणी नदी में तैरती मिली लाश; हत्या या हादसा? उलझी गुत्थी!
गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र में रामपुर नयागांव निवासी जगदीश निषाद (48) का शव शुक्रवार सुबह रोहिणी नदी में तैरता हुआ मिला। वह सुबह 8 बजे से लापता थे। आपदा मित्रों ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।