रोडवेज कर्मियों के परिवारों को बड़ी राहत, अंतिम संस्कार सहायता राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपये; पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने रोडवेज कर्मियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। पहले यह राशि 5 हजार रुपये थी। इस बदलाव से हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।