Nainital News: जब नैनीताल कलेक्ट्रेट में चली खास बैठक… तो सामने आई ट्रैफिक सुधार की बड़ी योजना
नैनीताल कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई जिसमें नैनीताल, हल्द्वानी और कैंची धाम में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने ब्लैक स्पॉट सुधार, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग रोकने के कदम उठाने की योजना बनाई।