VIDEO: प्रॉपर्टी विवाद में डबल मर्डर से उबाल, बरौला बाईपास पर शव रखकर परिजनों का हंगामा
प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े बाप-बेटे के डबल मर्डर मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला बाईपास पर परिजनों ने दोनों शव सड़क पर रखकर जोरदार जाम लगा दिया। परिजन हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग पर अड़े हुए हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।