बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े वाहन में घुसा तेज रफ्तार डंपर, परिचालक की मौत और चालक गंभीर रूप से घायल
औरैया जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नगला धुंधे गांव के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार दूसरा डंपर जा घुसा। इस भयंकर टक्कर में परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।