फतेहपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, चार दोस्तों में दो डूबे, गांव में मचा कोहराम
फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के टंणवापर गांव में गंगा नहाने गए चार नाबालिग दोस्तों में दो डूब गए। ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू कर एक शव बरामद किया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना से गांव में मातम और दहशत का माहौल है।