Kanpur Dehat News: रामलीला में निषाद मिलन और केवट संवाद ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
झींझक की रामलीला में सोमवार की रात ऐसे धार्मिक प्रसंगों का मंचन हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, राजा दशरथ के मरण की लीला ने माहौल को गमगीन बना दिया। प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े इन प्रसंगों को देखने के लिए रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।