Digital Arrest Scam: 80 साल की महिला डॉक्टर से 58.5 लाख की ठगी, साले-बहनोई की जोड़ी गिरफ्तार
राजकोट में 80 वर्षीय महिला डॉक्टर को चार दिनों तक वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट रखकर 58.5 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था। 21.5 लाख रुपये और मांगने पर बैंक कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने समय रहते ट्रांजैक्शन रोक दिया।