Jodhpur Accident: जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई बस; 18 श्रद्धालुओं की मौत
फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जोधपुर से बीकानेर कोलायत दर्शन के लिए जा रही टूरिस्ट बस अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई