Maharajganj Suicide Case: मैं जीवन से हार गया हूं… रेलवे स्टेशन पर युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, जेब से मिला सुसाइड नोट
महराजगंज के खुशहालनगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार तड़के एक युवक संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। युवक की पहचान श्याम कुमार (32) के रूप में हुई है। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।