Raebareli Weather: रायबरेली में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड, यातायात हुई ठप
सोमवार, 16 दिसंबर को रायबरेली में मौसम ने अचानक करवट ली। जिले में सुबह से ही घने कोहरे की मोटी चादर छा गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर व्यापक असर देखने को मिला। ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।