Video: आजादी के 75 साल बाद भी नहीं मिला सम्मान, पेंशन के लिए भटक रहा परिवार
महराजगंज जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संतबली का परिवार आज भी पेंशन से वंचित है। आज़ादी के 75 वर्षों बाद भी उन्हें सरकारी मान्यता और सहयोग नहीं मिल सका, जिससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। 2018 में संतबली के निधन के बाद भी परिवार की लड़ाई जारी है। उनके बेटे चुल्हाई मजदूरी कर घर चलाते हैं और जर्जर मकान में रहने को मजबूर हैं। उनके पास केवल 29 डिसमिल जमीन है और मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं।