Muzaffarnagar: बुजुर्ग व्यक्ति आखिर क्यों थाने में जाकर रोजाना बोल रहा कि साहब मैं जिंदा हूं… पढ़ें अजीबो गरीब मामला
मुजफ्फरनगर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस की जांच रिपोर्ट में मृत घोषित कर दिया गया। अब वह खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। जमीन विवाद में बेटे पर साजिश और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप ने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।