Budaun: ग्रामीणों ने पकड़ा या पुलिस ने? वायरल वीडियो से बदायूं में ‘गुडवर्क’ की कहानी पर उठे सवाल
बदायूं के फैजगंज बेहटा में चोर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के दावे पर सवाल उठे हैं। पुलिस ने आरोपी को खेत से गिरफ्तार करने की बात कही, जबकि वायरल वीडियो में ग्रामीणों द्वारा चोर को पकड़े जाने का दावा सामने आया है। अब वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच से सच्चाई स्पष्ट होगी।