हरिद्वार में पीएनबी बैंक में फर्जीवाड़ा, 28 लाख रुपये के मामले में तीन मैनेजर समेत 4 लोग जाएंगे जेल
हरिद्वार में PNB की एक शाखा में बड़ा घोटाला सामने आया है। नकली एफडी और पीएफ पासबुक के जरिए बैंककर्मियों ने एक व्यक्ति से 28 लाख रुपये की ठगी की। मामले में तीन मैनेजर और एक संविदा कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है।