UPSC Mains Result 2025: कौन हैं राघव झुनझनवाला जिन्होंने टॉप टेन में मारी बाजी, हासिल की ये रैंक

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार दोपहर को जारी कर दिया गया। इस रिजल्ट के साथ ही देश को कुल 958 नए अधिकारी मिल गए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 March 2026, 4:58 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार दोपहर को जारी कर दिया गया। इस रिजल्ट के साथ ही देश को कुल 958 नए अधिकारी मिल गए हैं।

कौन हैं राघव झुंनझनवाला?

राघव झुंनझनवाला बिहार के मुजफ्फरपुर के निवासी है। वह UPSC 2025 की टॉपर उम्मीदवारों में से एक हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता खास इसलिए भी है

958 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

यूपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें जनरल कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 है।

UPSC Result 2025: कौन हैं राजेश्वरी सुवे एम? जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 2

27 फरवरी को खत्‍म हुए इंटरव्यू

UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्‍स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्‍स एग्‍जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्‍मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्‍म हुए थे।

होली के रंग में रंगे IPS कृष्ण विश्नोई…गुलाब जइसन खिलल बाडू पर किया जबरदस्त डांस, Video वायरल

इसी साल बदले IAS-IPS कैडर एलोकेशन रूल्‍स

भारत सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही 'जोन सिस्टम' की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई 'कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026' लागू कर दी गई है। इसके तहत अब 'साइकिल सिस्टम' के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा। ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) के लिए चयनित उम्‍मीदवारों पर लागू होगी।

पूरा रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्‍ध है।

UPSC 2025 टॉप-10 उम्मीदवार

  1. अनुज अग्रिहोत्री
  2. राजेश्वरी सुले एम
  3. आकाश ढुल
  4. राघव झुनझुनवाला
  5. ईशान भटनागर
  6. ज़िनिया अरोरा
  7. एआर राजा मोहिदीन
  8. पक्षाल सेक्रेटरी
  9. आस्था जैन
  10. उज्जवल प्रियंक

 

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 6 March 2026, 4:58 PM IST

Advertisement
Advertisement