Mirzapur News: केंद्र सरकार के ‘प्रेरणा उत्सव’ के लिए मिर्जापुर के 2 मेधावी छात्रों का चयन
मिर्जापुर जिले के दो मेधावी विद्यार्थियों का चयन केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘प्रेरणा उत्सव’ कार्यक्रम के लिए हुआ है। दोनों छात्र गुजरात के वडनगर, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह नगर है, में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उत्तर प्रदेश और अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।