भक्ति यात्रा बनी दर्दनाक सफर: रतनगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, एक की मौत, कई घायल
झांसी के धौरका गांव से मध्यप्रदेश के रतनगढ़ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।