दुआ मांगने गए थे दरगाह, घर वापस लौटा शव; आखिर किस कारण महराजगंज में मची सनसनी?
अजमेर शरीफ दरगाह में दर्शन के दौरान भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम डेरवां निवासी 60 वर्षीय श्रद्धालु इन्तिज़ा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ठंड लगने से नहाते समय गिरने की आशंका जताई जा रही है। बेटे के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार होगा।