‘डार्लिंग… पेपर आउट करा दिया’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और छात्रा की बातचीत से मचा बवाल
लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के शिक्षक और बीएससी छात्रा की कथित फोन बातचीत का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। ऑडियो में शिक्षक छात्रा से ‘पेपर आउट’ कराने की बात कह रहा है। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को तहरीर दी है।