Crime News: दुकान से ले जाकर खूनी वारदात; अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, जानें क्या है पूरा मामला
पानीपत के इसराना क्षेत्र के मांडी निवासी 22 वर्षीय नरेश की दिल्ली के टिकरी गांव में कथित प्रेम प्रसंग विवाद के चलते बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। छह माह पहले समझौता होने के बावजूद पुरानी रंजिश में 10-12 लोगों ने हमला किया।