सपने संवारने गया था विदेश, मिसाइल हमले में खत्म हुई सांसें! देवरिया पहुंचा सूरज यादव का पार्थिव शरीर; अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बेहतर भविष्य का सपना लेकर विदेश गए देवरिया के सूरज यादव की जिंदगी 23 सितंबर के हमले में खत्म हो गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।