“हम नहीं आ पाएंगे, Video Call पर ही करा दीजिए पापा का अंतिम संस्कार”… 5100 भेजकर बेटियों ने कही दिल को झकझोर देने वाली बात
सोनीपत के एक वृद्धाश्रम से सामने आई यह कहानी हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही है। कभी करोड़ों का कारोबार संभालने वाले एक पिता की आखिरी विदाई में उनकी तीनों बेटियां नहीं पहुंचीं। वीडियो कॉल पर अंतिम संस्कार देखने और ऑनलाइन पैसे भेजने की बात अब चर्चा का विषय बन गई है।