असम में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
असम समेत उत्तर-पूर्व भारत के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई और इसका केंद्र असम के उदलगुड़ी जिले में था। भूकंप के झटके केवल असम तक सीमित नहीं रहे।