नीरव मोदी से माल्या तक, 15 भगोड़े आर्थिक अपराधियों ने उड़ाए 58,000 करोड़
भारत सरकार ने 15 हाई-प्रोफाइल आर्थिक अपराधियों को FEO घोषित किया है, जिनमें नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या शामिल हैं। इन भगोड़ों ने सरकारी बैंकों को 58,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया है। 19,187 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है, जबकि सरकार ने नए रोकथाम कानून से जुड़े किसी प्रस्ताव से इनकार किया है।