नेपाल में बारिश के बीच फिर बढ़ा नारायणी का पानी, टेल फाल पर हाई अलर्ट; नदी किनारे जाने पर रोक, SSB मुस्तैद
नेपाल में लगातार बारिश के बीच महराजगंज के टेल फाल क्षेत्र में नारायणी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया है। कल की तुलना में पानी अधिक होने से प्रशासन और SSB अलर्ट मोड में हैं। नदी किनारे लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। SSB की बचाव टीम लगातार निगरानी कर रही है। राहत की बात है कि शुक्रवार को नदी से कोई शव बरामद नहीं हुआ।