NCB की बड़ी रेड, दिल्ली के फार्महाउस से 262 करोड़ की ड्रग्स जब्त, सेल्स मैनेजर गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने एक फार्महाउस पर छापेमारी कर 262 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स बरामद की हैं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ।