Navratri: मिर्जापुर में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ के लिए प्रशासन ने कसी कमर, DM और SP ने परखा मेला क्षेत्र का सुरक्षा प्रबंध
आगामी शारदीय नवरात्र मेले को सकुशल और निर्बाध संपन्न कराने के लिए मिर्जापुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारी प्रशासनिक अमले के साथ विंध्याचल धाम, मंदिर परिसर, गंगा घाटों और प्रमुख मार्गों का औचक निरीक्षण किया।