Nainital Crime: हल्द्वानी में चोरों का आतंक, ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी; शहर में दहशत
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में राधिका ज्वेलर्स में देर रात बड़ी चोरी हुई है। चोर दुकान के पीछे से अंदर घुसे और सोने–चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस दावा कर रही है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।