क्या बच्चों के लिए मोबाइल चलाना सच में बन गया है जी का जंजाल? हाल की घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत बच्चों और परिवारों के लिए चिंता का कारण बन रही है। हाल में महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और केरल से मोबाइल, गेमिंग या फोन को लेकर विवाद के बाद बच्चों की मौत के मामले सामने आए। इन घटनाओं ने स्क्रीन टाइम और डिजिटल आदतों पर सवाल खड़े किए हैं।