दस साल बीते, फिर भी नहीं बना शहीद मोहन नाथ गोस्वामी का मिनी स्टेडियम, भाजपा सरकार पर सवाल
उत्तराखंड के लालकुआं में अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर स्वीकृत मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण दस साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया। कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने भाजपा सरकार पर शहीदों की अनदेखी का आरोप लगाया है।