कैबिनेट की मुहर: दिल्ली मेट्रो फेज-5A को मंजूरी, जानें कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट?
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो फेज-5A को मंजूरी दे दी है। 12,015 करोड़ रुपये की लागत से 16 किमी नई लाइन और 13 स्टेशन बनेंगे। तीन साल में पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट से ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है।