Meerut Jail: सलाखों के पीछे बज रहे प्यार-जुदाई के तराने, ‘रेडियो परवाज’ पर इन गीतों की सबसे ज्यादा फरमाइश
Meerut Jail में शुरू हुआ Radio Parwaz बंदियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यहां रोजाना फरमाइश पर पुराने फिल्मी गीत बजाए जाते हैं। सबसे ज्यादा प्यार, जुदाई और बेवफाई वाले गीत पसंद किए जा रहे हैं। बंदी एक दिन पहले पर्ची देकर गानों की फरमाइश करते हैं।