अयोध्या में एक मरीज, 5 अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट; कहीं पथरी मिली तो कहीं गायब! ऑपरेशन की आ गई थी नौबत
अयोध्या में एक मरीज की पांच अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट में पथरी को लेकर विरोधाभास सामने आने का दावा किया गया है। दो केंद्रों ने पथरी बताई, जबकि तीन रिपोर्ट में पथरी नहीं मिली। परिवार ने ऑपरेशन की नौबत आने और एक महीने तक परेशान रहने की बात कही है। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने डीएम को पत्र लिखकर दो जांच केंद्रों पर कार्रवाई की मांग की है।