बेटा रोता रहा, मां ने दबा दिया गला! हत्या के बाद प्रेमी से फोन पर बताती रही पूरी कहानी, कॉल डिटेल से खुला राज
मथुरा के फरह क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी से बात करने के लिए अपने तीन साल के बेटे माधव की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मौत को सामान्य दिखाने की कोशिश की गई। पति को शक हुआ तो उसने पत्नी का मोबाइल चेक कराया। कॉल डिटेल में कथित प्रेमी का नंबर सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।