सरकारी शादी में फर्जी वादे, सामूहिक विवाह योजना में झूठ का खेल; सवालों में घिरे लखनऊ तक के अफसर
5 दिसंबर 2025 को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के दो महीने बाद भी सैकड़ों लाभार्थी उपहार सामग्री के लिए भटक रहे हैं। कुंदरकी क्षेत्र में हालात सबसे गंभीर बताए जा रहे हैं, और अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल उठ रहे हैं।