मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, 9 लोगों की मौत, 14 घर खाक
मणिपुर में पिछले 24 घंटों के भीतर सुरक्षा स्थिति एक बार फिर बेहद गंभीर हो गई है। राज्य के कामजोंग, उख्रुल और कांगपोकपी जिलों में उग्रवादी गुटों के बीच नए सिरे से भीषण झड़पें शुरू हो गई हैं। इस ताजा हिंसा के दौरान कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है।