मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, कुकी उग्रवादियों ने की सेना पर फायरिंग, उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों और सेना के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। सीआरपीएफ और राज्य पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने अफवाह फैलाने से बचने की अपील की और पूरे इलाके में स्थिति सामान्य बनाने पर जोर दिया गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 March 2026, 1:04 PM IST
google-preferred

Imphal: मणिपुर में फिर से हालात बिगड़ गए हैं। बिष्णुपुर जिले में बुधवार देर रात कुकी उग्रवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के बाद स्थिति इस कदर गंभीर हो गई कि सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, रात 11:40 बजे कुकी उग्रवादियों ने सेना पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में सीआरपीएफ ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों के बीच गोलाबारी शुरू हो गई। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान उस क्षेत्र में चलाया गया, जहां पर गोलाबारी हुई। इसके बाद आसपास के पहाड़ी इलाकों में भी यह तलाशी अभियान चलाया गया।

लोगों से की गई अफवाह नहीं फैलाने की अपील

वहीं, अधिकारियों ने इस संबंध में लोगों से किसी भी प्रकार का अफवाह नहीं फैलाने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में फैलाई गई किसी भी प्रकार की अफवाह लोगों को भ्रमित कर सकती है, जिसे देखते हुए ही लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाह से बचने का आग्रह किया गया है, चूंकि यह पूरा प्रकरण सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर, रिलीज हुआ ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर; जानें क्या है खास

अधिकारियों के मुताबिक, इस मुठभेड़ के बाद शुरू किए गए तलाशी अभियान को आसपास के पहाड़ी इलाकों में भी चलाया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा सके।

मणिपुर तनाव बढ़ा, हालात सामान्य करने सुरक्षाबल जुटे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अगर किसी भी प्रकार की स्थिति पैदा होती है, तो निसंदेह इस तलाशी अभियान को व्यापक रूप भी दिया जा सकता है। सुरक्षाबलों की ओर से वहां पर मौजूदा स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा नहीं हो।

Manipur Violence: नई सरकार के गठन के बाद फिर क्यों भड़की हिंसा? मणिपुर हाउस में भारी फोर्स तैनात; जानिये बड़े अपडेट

गौरतलब है कि मणिपुर लंबे समय से जातीय हिंसा से जूझ रहा है। राज्य में कुकी और मैतई समुदाय के बीच तनाव बना हुआ है। ऐसी स्थिति में इस तरह की घटनाएं तनाव को और ज्यादा बढ़ाने का काम कर सकती हैं। लेकिन, सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि वो मौजूदा स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Location : 
  • Imphal

Published : 
  • 26 March 2026, 1:04 PM IST

Advertisement