मणिकर्णिका घाट जाने से सपा नेताओं पर पुलिस की रोक, सांसद वीरेंद्र सिंह ने उठाया ये बड़ा कदम
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मणिकर्णिका घाट जाने की तैयारी में थे, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया।