Pratapgarh: पैसे के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 पर आरोप
प्रतापगढ़ में पैसों के लेन-देन का विवाद खूनी वारदात में बदल गया, जहां 27 वर्षीय राहुल मिश्रा की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने रोहित पटेल, उसकी पत्नी और दो अज्ञात लोगों पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।