‘जिंदगी भर रहेगा अधिकार, लेकिन…’ तलाकशुदा पत्नी के गुजारा-भत्ते पर बॉम्बे HC का बड़ा आदेश
बॉम्बे हाई कोर्ट ने तलाकशुदा पत्नी के गुजारा-भत्ते को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि पत्नी पहले से तय मेंटेनेंस की रकम पति की संपत्ति से वसूल सकती है, लेकिन पति की मौत के बाद रकम बढ़ाने की मांग नहीं कर सकती।