बस कुछ मिनट में घर पहुंचने वाले थे… तेज रफ्तार बोलेरो ने छीनी युवक की जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
देवरिया में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार युवक की जिंदगी पलभर में छीन ली। बाल कटवाकर घर लौट रहे युवक को रास्ते में ऐसी टक्कर लगी कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।