Maharajganj News: सिलेंडर नहीं, गालियां मिलीं… फरेंदा गैस एजेंसी पर अभद्र व्यवहार के आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में एक गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। आरोप है कि गैस लेने पहुंचे ग्राहकों के साथ एजेंसी कर्मियों ने अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।