गोरखपुर में चोरी का सनसनीखेज खुलासा! 48 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर, लैपटॉप समेत पूरा माल बरामद
गोरखपुर के थाना कैंट क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी किया गया लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ है। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।