Asian Games 2026: बेटियों ने मचाया धमाल, हॉकी में चीन को हराकर 44 साल बाद जीता गोल्ड; ओलंपिक का टिकट भी पक्का
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों ने शुक्रवार को खेल के मैदान पर इतिहास रच दिया। महिला हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक का सीधा टिकट भी हासिल किया। इसके अलावा बॉक्सिंग, तीरंदाजी और कुश्ती में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर समेत कई पदक भारत की झोली में डाले।